देहरादून : आज कल देश के पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं जिसके बाद वतन वापसी के उपरांत वो उत्तराखंड राज्य का रुख करेंगें . खबरें ये भी है कि आगामी 10 अक्तूबर से पहले पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। उनकी यात्रा की संभावित तिथि छह अक्तूबर बताई जा रही है।
गुप्त सूत्रों की जानकारी के मद्देनज़र, पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे के दौरान केदारनाथ के दर्शन कर राज्य के नेताओं से भी रूबरू होंगें। पीएम मोदी ने इससे पहले 2019 में केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए थे। जैसा कि सभी जानतें है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती निकट है जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 162 चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों को प्राणवायु की भेट देने जा रहे हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में दो अक्तूबर को आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी पीएम केयर फंड से बनाए गए सभी पीएसए प्लांट का लोकार्पण करने आयेंगें।
पीएम केयर फंड से देशभर के 1500 चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया जाएगा। जिसपर पीएम एम्स ऋषिकेश में एक हजार एलपीएम प्रति मिनट क्षमता वाले पीएसएस ऑक्सीजन प्लांट का का श्रीगणेश करेंगें। इसके साथ देशभर में चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में 201.58 करोड़ की लागत से तैयार 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया जाएगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ऋषिकेश एम्स का निरिक्षण करने पहुंचे थे। जहाँ लोकर्पण कार्यक्रम के लिए नवनिर्मित ऑडिटोरियम के पास के पार्किंग एरिया का चुनाव किया गया जिसके बाद वहां प्रशासनिक भवन में निदेशक कार्यालय और वीआईपी आवास में सेफ हॉउस को भी तैयार कराया गया है। जिलाधिकारी ने डॉ. मधुर उनियाल से कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट कनेक्टिविटी और हेलीपैड की व्यवस्था की जानकारी ली। पीएम का यह दौरा अभी तक 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर बताया जा रहा है।

