बद्रीनाथ में वीआईपी मेहमानों का लगातार आवागमन जारी,आज मुकेश अंबानी पहुंचे

आज गुरूवार सुबह उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम दर्शन करने पहुंचे। मंदिर पुजारी द्वारा उन्हें पूरे विधि विधान से विशेष पूजा अर्चना कराई गई। अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये दिए और आपको कि इन दिनों काफी वीआईपी दर्शन करनें धाम पहुंचे हैं। बुधवार को पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। 
इस दौरान बदरीनाथ धाम के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह रावल से आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां देख धाम में दर्शन करने पहुंचे यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। श्राद्ध पक्ष में देश के कोने-कोने से लोग पितरों के पिंडदान और तर्पण के लिए बदरीनाथ पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *