फेमस राइटर कमला भसीन का निधन,शनिवार रात 3 बजे ली आखिरी सांस

सामजिक कार्यकर्ता और मशहूर लेखिका कमला भसीन का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब 3 बजे 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। आज (शनिवार) सुबह  भसीन ने तड़के तीन बजे दुनिया को अलविदा कहा। कमला भसीन के निधन से सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है। कमला भसीन भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में महिला आंदोलन में  एक प्रमुख आवाज उठाने वाली महिला रहीं। सामाजिक सगंठनों ने कहा है कि कमला भसीन के निधन से महिलावादी आंदोलन समेत सभी जन आंदोलनों का बड़ा नुक्सान हुआ है।  सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने ट्वीट किया है कि भसीन ने तड़के करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने जीवन को विपरीत परिस्थितियों में मनाया। कमला  भसीन अपनी लेखनी और कार्यों से सबके दिलों में हमेशा ज़िंदा रहेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *