सम्मानित हुए पीएम मोदी, मिली राशि नमामि गंगे को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुए हैं। एनसीपी प्रमुख शरद पवार इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के बतौर पहुंचे हैं। पीएम मोदी को उन्होंने सम्मानित किया है। शरद पवार के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक ही मंच पर मौजूद रहे। महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुणे में पुरस्कार ग्रहण करने के दौरान राकांपा प्रमुख शरद पवार से मंच एक साथ वार्तालाप करते नज़र आए। महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमान्य तिलक को पुष्पांजलि दी। PM को आज लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *