नूह में कर्फ्यू,144 लागू -स्कूल बंद 

हरियाणा के नूह में फैली हिंसा में 5 की मौत हुई है। नूह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा के समय हिंसा और बवाल के  बाद भारी बवाल की स्थिति बनी हुई है। नूंह में दो दिन के लिए कर्फ्यू लग गया है।   स्थिति को संभालने के लिए पूरे इलाके में पैरामिलिट्री की 13 कंपनियां तैनात हुईं हैं। नूंह से सटे राजस्थान के भरतपुर में भी अलर्ट जारी है।  इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 

अब यह हिंसा नूंहके बाद गुरुग्राम तक आ पहुंची हैं। जिलों के अलावा एहतियातन रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और सोनीपत समेत 6 जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट बंद कर दिया है। नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में मंगलवार यानी 1 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान और कोचिंग सेंटर भी तत्काल प्रभाव से बंद किए गए हैं ।

बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को नूंह में रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षाएं 1 और 2 अगस्त को होनी थीं। इस माहौल को देखते हुए सीएम  मनोहर लाल खट्‌टर ने गृहमंत्री अनिल विज के अलावा चीफ सेक्रेटरी, DGP समेत दूसरे बड़े प्रशासनिक अधिकारियों की हाई लेवल बैठक बुलाई है।  

क्या है मामला ?-

बीते दिन  सोमवार को नूंह में विश्व हिंदू परिषद की ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पथराव किया और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग हुई और गुड़गांव के होमगार्ड नीरज और गुरसेवक समेत अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *