उत्तराखंड-यूपी की संपत्तियों पर घिरे रामविलास, ईडी ने किया गिरफ्तार 

पूर्व आईएएस रामविलास यादव को हिरासत में लेलिया गया है और चार दिन तक उनसे पूछताछ हुई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में उनकी संपत्तियों के संबंध में उनसे कई चीजों की मांग हुई है इन दस्तावजो की मांग के साथ साथ चार दिन से उनसे पूछताछ भी  चल रही है। उनकी उत्तराखंड में भी विभिन्न जगहों पर आठ संपत्तियां हैं। इनमें से ज्यादातर देहरादून में हैं। 

इसके अलावा पैतृक गांव में भी आलीशान मकान और खेती बाड़ी की जमीन है। ईडी रामविलास को आज जेल में दाखिल करेगी।आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने यादव पिछले साल 23 जून को गिरफ्तार किए गए थे। जाँच में सामने आया था कि यादव ने तीन साल के कार्यकाल में आय से 2600 फीसदी अधिक संपत्ति बनाई है। तभी से यादव जेल में बंद हैं।पत्नी के नाम पर संचालित ट्रस्ट की आय का भी ब्योरा तलब किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *