धामी सरकार ने पुलिस कार्मियों के लिए लिया बड़ा फैसला 

राज्य में पुलिसकर्मियों के लिए धामी सरकार ने पुलिस कार्मियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने पुलिस कर्मियों को वर्दी की जगह अब वर्दी भत्ता दिया जाने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
आदेश के अनुसार इस वर्ष से हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल श्रेणी के कार्मियों को 2250 और वहीं चतुर्थ श्रेणी कार्मियों को 1500 रूपए प्रदान किए जाने व वर्दी भत्ते के अतिरिक्त धुलाई भत्ता बादस्तूर भी दिया जाएगा। आगामी वर्षों में मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए इस वर्दी भत्ते में और भी वृद्धि की जाएगी।प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि सभी कर्मियों को अपनी मनपसंद, माप के अनुसार वर्दी खरीदने की छूट भी दी जाएगी। पुलिस, सीपीसी कैंटीन में वर्दी का कपड़ा उपलब्ध कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *