आज बुधवार को आईआईटी रुड़की और थिंक इंडिया की तरफ से संयुक्त रूप से जी-20 इंपैक्ट समिट आयोजित की गई है। संस्थान के दीक्षांत भवन में इस उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया है। सीएम धामी ने मौके पर कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व की बात है। पहले बड़ी घटना होने पर भारत विश्व की तरफ देखता था लेकिन आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। सीएम धामी ने कहा किनए भारत में देश की जनता के मन में यह भाव उत्पन्न हुआ है कि वह किसी भी क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करेगी।
यह पीएम मोदी की नीतियों की वजह से है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि आने वाले समय में उनके सामने बहुत सारे अवसर होंगे और छात्रों को दोनों का लाभ उठाकर कठिन परिश्रम के माध्यम से नेतृत्व करना है।

