पीएम मोदी आज मोहाली में,धारा 144 लागू

मोहाली :आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के लोगों को होमी भाभा कैंसर अस्पताल की सौगात देने पहुंचेंगे । मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में बने इस अस्पताल के बाद पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पंजाब को और भी अन्य तोहफे मिलेंगे।फिरोजपुर की घटना और पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला विज़िट है। 

कैंसर से जूझ रहे पंजाब के मालवा क्षेत्र के लिए यह अस्पताल बड़ी सहायता है। इसके अलावा पंजाब को प्रधानमंत्री के दौरे से अन्य घोषणाओं की भी आस है। पीएम मोदी सबसे पहले एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अस्पताल के उदघाटन के लिए पहुंचेंगे। प्रदेश के सभी सियासी दल यह मांग कर रहे हैं कि इस बार प्रधानमंत्री सौगात के रूप में राज्य की लंबित सभी परियोजनाओं को भी मोहर लगेगी। विधानसभा चुनाव में भारी चूक की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना फिरोजपुर दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौटना पड़ा था। उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री पंजाब में 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी मोहाली में कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र के उद्घाटन के साथ ही पंजाब की जिन लंबित विकास परियोजनाओं संबंधी ऐलान की उम्मीद जताई जा रही है उनमें फिरोजपुर में 490 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 100 बिस्तरों वाला पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, कपूरथला व होशियारपुर में लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से 100 सीटों वाले दो मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *