पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह को बीते दिन मंगलवार को गिरफ्तार कर भाजपा पार्टी से निलंबित किया गया जिसके बाद देर शाम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हैदराबाद में बीती रात बवाल मचा। जमानत के विरोध में उग्र लोगों ने जगह जगह रातभर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर समेत चार लोग घायल भी हुए हैं।
दो दिन पहले सोमवार रात को भी हैदराबाद में जगह-जगह प्रदर्शन हुए थे। तब सिंह की गिरफ्तारी की मांग हो रही थी जिसके बाद जमानत मिलने पर मंगलवार रात को भीड़ ने ‘गुस्ताखे नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा’ के नारे लगाए।
निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह गोशामहल से विधायक हैं। हैदराबाद के दबीरपुरा पुलिस थाने में विधायक सिंह के खिलाफ भादंवि की धारा 295(a) और 153(a) समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। कोर्ट ने पहले उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन बाद में आदेश वापस लेते हुए उन्हें जमानत दे दी।पुलिस ने उन्हें रोक दिया। शहर के अंबरपेट, तल्लबकट्टा, मोगलपुरा, खिलवत, बहादुरपुरा और चंचलगुडा में भी प्रदर्शन हुए। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया।

