युवती से सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाया 

ऋषिकेश: तीर्थनगरी  ऋषिकेश से शर्मनाक घटना सामने आई है,जिसके चलते आवास विकास कालोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में हरिद्वार की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की घटना सामने आई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने रुड़की निवासी आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र की संचालिका को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया। 

इसके अलावा, हरिद्वार के रुड़की निवासी एक युवती ने कोतवाली पुलिस को आवास विकास स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में दुष्कर्म के मामले में तहरीर दी कि रुड़की निवासी परिचित हन्नी उसको ऋषिकेश में आवास विकास स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के लिए लेकर गया। बताया कि नशा मुक्ति केंद्र का संचालन दिल्ली निवासी एक महिला करती है। युवक ने नशा मुक्ति केंद्र में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद युवक और उसके साथी ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया है। ऋषिकेश की आवास विकास कॉलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *