नई दिल्ली : आपको बतादें कि अब दिल्ली की 11 महिलाएं राजघाट डिपो से बसों को लेकर कई मार्गों के लिए रवाना की जाएगी .दो माह की ट्रेनिंग के बाद आज बुधवार से महिला चालकों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद शुभकमाए दी हैं । उन्होंने कहा कि इस पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण के साथ साथ उनके लिए रोजगार भी मिलेगा। आगामी कुछ माह में 200 महिला चालकों को प्रशिक्षित होगा।
आज बुधवार को राजघाट डिपो पहुंचने के बाद परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह महिला चालकों का पहला बैच है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें डिपो के साथ साथ अनुभवी चालकों के साथ सड़कों पर भी ड्राइविंग का मौका मिला है और 10 और महिलाएं ट्रेनिंग ले रही हैं।दिल्ली की ट्रैफिक में बस चलाने का मिला अच्छा अनुभव : बबीता धवन, कोमल चौधरी, नीतू, संतोष, भारती, दीपक, शर्मिला सहित सभी 11 महिला चालकों ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि दूसरे शहरों की तुलना में दिल्ली में वाहनों का अधिक बोझ है।
\दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आज बुधवार से एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर 100 इलेक्ट्रिक बसें उतारी जाएंगी। पैनिक बटन, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस, महिलाओं के लिए अलग सीट और दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं से युक्त बसें राजघाट डिपो से अलग अलग मार्गों पर निकलेंगीं

