आज पीएम मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट तक फोन वार्ता,किया धन्यवाद

नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से वार्तालाप किया है। ख़बरों की मानें तो दोनों के बीच फोन पर करीब 35 मिनट बातचीत चली है। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने के लिए जेलेंस्की को धन्यवाद किया है। पीएम ने रूस से जारी युद्ध को लेकर भी जेलेंस्की से चर्चा की। बताया गया है कि उन्होंने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान पर बात की। फिलहाल 500 से ज्यादा भारतीय सूमी में अभी भी फंसे हुए हैं।

26 फरवरी को भी हुई थी पीएम की बात
आज हुई वार्तालाप से पहले भी 26 फरवरी को भी युद्ध संकट को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच वार्तालाप हो चुका है। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी। उस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। पीएम मोदी हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की।

ब्लादिमीर से भी करेंगें बातचीत –दोपहर 1.30 बजे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे। बातचीत के दौरान पीएम मोदी, पुतिन के सामने युद्ध संकट को टालने और भारतीय छात्रों की निकासी का मुद्दा रखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *