यूपी में अब तक जब से भाजपा सत्ता में आई है तबसे इन तीन माह में अब तक कुल 788 माफिया की नाक में नकेल डाली गई है और उनकी संपत्तियां जब्त कई एनकाउंटर किए गए। तीन माह के दौरान माफिया के पास से अपराध के जरिए अर्जित 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां भी अपने कब्जे में ली हैं। इनमें 62 बड़े अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके आलावा अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस विषय में बताया है कि पुलिस शासन की मंशा के अनुरूप माफिया और गैंगस्टर के अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। मार्च से अब तक शासन स्तर पर 50 और पुलिस मुख्यालय स्तर पर 12 बड़े माफिया को निकाला गया है। इनके खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई होगी।
मार्च से मई तक कुल 788 कुख्यात अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनकी 6.61 अरब से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क किया गया है। इसमें मेरठ जोन में सबसे अधिक कार्रवाई की गई है। प्रशांत ने बताया कि 30 खनन माफिया, 228 शराब माफिया, 168 पशु माफिया, 347 भू माफिया, 18 शिक्षा माफिया और 359 अन्य प्रकार के माफिया को और चिह्नित किया गया है।
यूपी में 788 माफियाओं में चिह्नित किए गए 62 माफिया

