शेन वॉर्न की मौत का असल कारण आया सामने,जानिए किस वजह से हुई मौत !

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न का हाल ही में आकस्मिक निधन हुआ है  जिसकी वजह ख़बरों में ह्रदय गति रुकने से सामने आई है। लेकिन आज  सोमवार को  शेन वॉर्न की मौत का  सही कारण भी सामने आया है।  थाईलैंड के अधिकारियों द्वारा पुष्टि की गई ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई,वॉर्न का पिछले हफ्ते शुक्रवार को थाईलैंड के एक विला में निधन हुआ है। जिसके बाद शुरुआत में इसे संदिग्ध दिल का दौरा कहा गया था। ख़बरों में है कि,राष्ट्रीय पुलिस के उप प्रवक्ता किस्साना फाथानाचारोएन ने कहा, “आज जांचकर्ताओं को शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट मिली, जिसमें मौत का कारण स्वाभाविक ही है। इसके आलावा इस निधन पर थाई पुलिस वॉर्न के शव से जुड़े संभावित सुरक्षा उल्लंघन की जांच भी करने में लगी हुई है। एबीसी के मुताबिक़ एक जर्मन महिला वॉर्न के शरीर के साथ एम्बुलेंस में दाखिल हुई थी और वाहन में अकेले आधे मिनट से अधिक समय बिताया। एम्बुलेंस के पास पहुंचते समय उसने फूलों का एक छोटा गुच्छा लिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *