कल पीएम मोदी की रैली देहरादून में,स्थल पर धारा 144 लागू,जानिए सुरक्षा व्यवस्था

आज राजधानी देहरादून में पीएम मोदी की होने वाली चुनावी रैली की तैयारियां ज़ोरो पर रही। राजधानी के परेड ग्राउंड से एक किलोमीटर  की परिधि में न तो किसी तरह प्रदर्शन होंगे और न ही कहीं बेवजह लोगों का जमावड़ा इकठ्ठा होने दिया जाएगा। आज दिन (शुक्रवार) दोपहर तीन बजे से शनिवार अपराह्न चार बजे धारा -144 लागू की गई है। इस दौरान परेड मैदान के आस-पास करीब 24 स्कूल बंद करने के आदेश है। 

आपको बतादें कि इस रैली के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने कल (शनिवार )को राजधानी के किसी भी इलाके में सभी तरह के धरना प्रदर्शन पर तो रोकथाम की ही है साथ ही ड्रोन की उड़ान पर भी पाबंदी है। जिलाधिकारी राजेश ने बताया है कि रैली के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैदान के एक किलोमीटर की परिधि में स्थित तमाम होटलों, लॉजों, धर्मशालाओं,  पेइंग गेस्ट, छात्रावासों में ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्यौरा जुटाने के साथ ही इसकी जानकारी निकटतम कोतवाली व थानों को मुहैया कराने के ऑर्डर्स दिए गए हैं। रैली चलते वक्त किस भी तरह के सांप्रदायिक भावना भड़काने वाले उत्तेजक भाषण करना, किसी प्रकार भ्रामक साहित्य के प्रचार-प्रसार तथा विरोध जुलूसों पर सख्ती के साथ प्रतिबंध रहेगा । इतना ही नहीं पीएम की रैली के मद्देनजर व्यक्ति राजकीय संपत्ति को किसी प्रकार का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। 

आज से ही राजधानी देहरादून का चप्पा चप्पा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व सह प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी प्रमुख नेताओं के पोस्टरों से लैस है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *