देहरादून: जहाँ कल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पीएम मोदी रैली के माध्यम से चुनावी विगुल फूकनें पहुँच रहे हैं वहीँ अब कांग्रेस पार्टी ने भी जवाबी रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं जिसके चलते चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद कांग्रेस ने भी राहुल गांधी की राज्य में रैली का आयोजन करने का फैसला लिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आने वाली 16 दिसंबर को राहुल गांधी की रैली का आयोजन राजधानी देहरादून में होगा। जिस दौरान वे सैनिक सम्मान समारोह रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा के लिए स्थान अभी तय नहीं हैं। सभी के सामने जल्द ही पूरी योजना जारी की जाएगी।
आपको बतादें कि राहुल गांधी की 16 दिसंबर को होने वाली चुनावी रैली के लिए राहुल गांधी देहरादून आएंगे। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार की तैयारियां शुरू करदी हैं . इसकी कमान राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद ली है। जिसके लिए वो भी राज्य में दौरों पर हैं। राहुल गाँधी के दौरे के मद्देनज़र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अब युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया है हरीश रावत ने युवा छात्र-छात्राएं उनसे ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूटयूब से जुड़ना शुरू कर दिया है।
उन्होंने अपने कार्यकाल की योजनाओं और कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि तीन साल में 32 हजार से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का उनका रिकॉर्ड उत्तम है। और कहा कि विकास ही आर्थिक तरक्की का आधार है। प्रदेश में पूंजी निवेश जुटाकर विकास के माध्यम से आर्थिक संसाधन पैदा किए जा सकते हैं। यह भी कहा कि ऐसा करने के लिए उन्हें ब्यूरोक्रेसी की सहायता की आवश्यकता नहीं है, बल्कि वह ब्यूरोक्रेसी का ऐसा करने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

