आज देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अलीगढ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। आज सुबह करीब 10 बजे पीएम अलीगढ पहुंचे जहाँ उनका स्वागत उत्तर प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे। आपको बतादें इस कार्यक्रम के बाद पीएम दो बजे दिल्ली वापसी करेंगें। इस कार्यक्रम में एक लाख लोगों को इकट्ठा किया गया। इस कार्यक्रम में पीएम द्वारा राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि का शिलान्यास किया गया है। शिलान्यास के बाद जनता को सम्बोधित भी किया, मौके पर उपस्थित यूपी सीएम योगी ने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री जी के कारण आज किसानों के जीवन में प्रगति होती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे और उन्होंने सभी सरकार की परियोजनाओं से संबंधित जानकारी दी और यूपी में हुईं सभी परियोजनाओं की जानकारी भी सीएम योगी ने उन्हें दी। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर नोड व राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम शुरू हो गया है। लोधा पर शुरू हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लोधा में बन रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि और यहां से कुछ दूर अंडला में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का शिलान्यास करने के लिए मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे, वो करीब 11.30 बजे वायुसेना के विशेष हेलिकॉप्टर से लोधा पहुंचे पहुंचें। यहां पीएम का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंग वस्त्र देकर किया ,इसके बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी स्वागत किया।
आज अलीगढ में पीएम मोदी द्वारा हुआ “राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि” का किया शिलान्यास

