किसी भी चुनौती के लिए तैयार है भारतीय वायु सेना : वायुसेना प्रमुख

नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी. आर. चौधरी ने कहा ने कहा है कि वैश्विक स्तर पर हाल के घटनाक्रम हमें किसी भी चुनौती से निपटने के लिए मजबूत सेना की आवश्यकता पर बल देते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि LAC से लगे इलाकों में डिसइंगेजमेंट की गई है। चीनी वायु सेना की गतिविधियों पर हमारी पैनी नजर है। हमने रेडार और वायु रक्षा नेटवर्क की उपस्थिति पर हमारा फोकस है. हमने उचित समय पर गैर-एस्केलेटर उपाय किए हैं।
वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल वी. आर. चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम हमेशा परिचालन के लिए तैनात और सतर्क रहते हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की गतिविधियों की निगरानी जारी है और हम उपयुक्त कदम उठाते हैं।
वायु सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के लिए हम सरकार के साथ है। भविष्य के युद्धों के लिए सहयोगी बलों के साथ संयुक्त योजना और उनके निष्पादन की आवश्यकता को हम समझते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी समग्र तैयारी चीनी आक्रामकता के बजाय एक निरंतर प्रक्रिया है।