Chhattisgarh: ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामलें में सीएम के पिता न्याययिक हिरासत में

गौरतलब है कि ब्राह्मणों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल पर शिकंजा कस्ते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्हें दिल्ली से पुलिस हिरासत में लिया गया है।  और रायपुर लाकर कोर्ट में उनकी पेशी की गई है। बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने इस मामलें में बताया है कि 21 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भी भेज  दिया गया है। भेज दिया गया है।बघेल के वकील गजेंद्र सोनकर ने जानकारी दी है कि कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में डाला है। 21 सितंबर को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुझे जमानत अर्जी दायर नहीं करने का निर्देश दिया गया था, इसलिए आज मैंने अर्जी दाखिल नहीं की। सीएम बघेल ने केस दर्ज करने का आदेश देने के साथ ही कहा था कि मुख्यमंत्री के रूप में विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है। अगर उन्होंनेएक समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की है, तो इसका मुझे खेद है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई ज़रूर की जाएगी। यह मामला बघेल के पिता के खिलाफ 4 सितम्बर को दर्ज किया गया था। 

जानकारी के मुताबिक़ पिछले महीने नंद कुमार बघेल ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ब्राह्मणों पर अप्पतिजनक टिप्प्णी की थी।  जहाँ पत्रकाराओं से रूबरू होते हुए उन्होंने कथित तौर पर कहा था, ‘अब वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। हम आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे, क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं।इतना ही नहीं बल्कि सीएम भूपेश बघेल के पिता पहले भी ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *