आईसीएआई ने जारी किया सीए फाइनल रिजल्ट, 614 अंको के साथ मुरैना की नंदिनी बनी टॉपर

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया परीक्षा का रिजल्ट डिक्लेयर हो गया है , देश कि इस प्रतिष्ठित परीक्षा में मध्यप्रदेश के मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने 800 में से 614 अंक हांसिल करके टॉप किया है। नंदिनी की उम्र अभी सिर्फ 19 साल है। इसी परीक्षा में उनके दो साल बड़े भाई ने भी सफलता हासिल की है। नंदिनी के भाई सचिन अग्रवाल ने पूरे देश में 18वी रैंक प्राप्त की है। नंदिनी के भाई ने दोनों भाई बहन की सफलता पर कहा की मैं छोटी बहन की इस उपलब्धि से बहुत ज्यादा खुश हूं , उन्होंने यह भी कहा कि हम दोनों भाई बहनों में पढ़ाई के लिए काफी लड़ाई भी होती थी , लेकिन उसी लड़ाई कीवजह से आज हम दोनों के इतने अच्छे अंक आये हैं। सचिन ने कहा कि वह अपने अंक से संतुष्ट है , और मुझे अपने लिए इतने अंक की उम्मीद भी नहीं थी लेकिन मुझे नंदिनी पर पूरा विश्वास था की मेरी बहन बहुत अच्छा करेगी।

नंदिनी के बारें में उनके भाई ने और बताया कि वह बचपन से बहुत कुशाग्र बुद्धि की रही है , और कई मामलों में मुझे नंदिनी से बहुत कुछ सीखने को मिला है। वह मेरी मेंटर भी है , और मेरी बहन इस सफलता के क़ाबिल है। सचिन ने कहा की हम दोनों भाई बहन एक साथ एक ही कक्षा में साथ पढ़े है , नंदिनी बचपन से ही मेधावी थी इसीलिए उन्होंने दो कक्षा जंप की थी और उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं आई थी। और हम दोनों ने आईपीसीसी और सीए की परीक्षा की तैयारी भी एक साथ ही की थी। नंदिनी ने बताया की हम दोनों ने पढ़ने की ऐसी रणनीति बनाई थी की अगर भाई कोई प्रश्न पत्र हल करता था तो मैं चेक करती थी और अगर में कोई पेपर करती थी तोह भाई उसको चेक करते थे। और पढाई करते हुए हम दोनों एक दूसरे की आलोचना भी करते थे और इस आलोचना की वजह से यह हुआ कि हमारी तैयारी एक अच्छे लेवल की हुई और हम दोनों ने ही सफलता पाई। और हम दोनों ने हमेशा एक दूसरे का हौसला बढ़ाया।