यूपी मुखिया की ताजपोशी में कई मंत्रियों के नाम शामिल,सीएम धामी भी होंगें शामिल 

लखनऊ: आज यूपी के मुखिया फिर से बनने जा रहे योगी आदित्यनाथ फिर से प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यूपी में 37 वर्षों बाद आज वो समय आ गया है जब कोई नेता लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेगा। यूपी चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत पाया। नतीजे आने के बाद आज यूपी में 18वीं विधानसभा के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में होगा। 
आज ही शाम चार बजे योगी की ताजपोशी होने वाली है। देश के सबसे बड़े सूबे पर अगले पांच वर्ष तक राज करेंगे। कई मायनों में खास इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी आमंत्रित है। 12 प्रदेशों के सीएम भी इसमें शामिल होंगे। इस शपथ ग्रहण में मुलायम सिंह यादव, मायावती को भी आमंत्रित किया गया है।

दर्जन मंत्रियों के नाम सामने-योगी आदित्यनाथ आज करीब चार दर्जन मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें दो उप मुख्यमंत्री भी हैं। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल है, दूसरे पर डा. दिनेश शर्मा के बाद अब ब्रजेश पाठक का भी नाम आ गया है। ब्रजेश पाठक डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया जा सकता है।

धामी भी होंगें शामिल –
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल  होंगे। बता दें क‍ि आज शाम चार बजे योगी आदित्‍यनाथ दोबारा सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *