नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर अब दस्तक दे चुकी हैं जिसके चलते सभी राज्यों की सरकारें अलेर्ट पर हैं। संक्रमण की संख्या हज़ारों तक पहुँचने के बाद अब चिंताजनक स्थितियां बन गयीं हैं। इसी बीच कई बड़ी हस्तियां भी कोरोना की चमेट में आई हैं अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली का परिवार भी संक्रमित हो गया है जिसमें उनकी बेटी समेत चार लोग भी शामिल हैं। मुंबई में संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज है कि मामले एक सप्ताह मे ही छह गुना बढ़ गए। इधर खतरे को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने की कवायत में सरकार हैं जिसके मद्देनज़र बिहार, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में जहां नए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं वहीं महाराष्ट्र में भी आज नई गाइडलाइंस जारी की जा सकती हैं।

महानायक अमिताभ के घर भी पहुंचा कोरोना -बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के घर एक बार फिर से कोरोना पहुंचा है।सूत्रों की मानें तो अबकी बार उनके घर के एक स्टाफ कोरोना संक्रमित हो गया है। घर पर काम करने वाले कुल 31 स्टाफ का रविवार को कोरोना टेस्ट कराया गया था। वहीं महाराष्ट्र में कोरोना की मौजूदा स्थिति पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज अधिकारियों के साथ बैठक की और ताजा हालात की जानकारी ली। इस दौरान राज्य में लॉकडाउन को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया।महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मुंबई में कोरोना के 10,860 मरीज मिलने के बाद आज बुधवार को कुछ नाइ गाइडलाइन जारी की जा सकतीं हैं।

