झाँसी : शुक्रवार देर रात झांसी कानपुर हाईवे पर थाना बड़ागांव के पारीछा ओवर ब्रिज पर हुए भीषण सड़क में बारात लेकर जा रही दूल्हे की कार को तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से टक्कर मारी और हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार दूल्हा, उसका सात साल का मासूम भतीजा समेत चार बारातियों की अवसर पर जलकर दर्दनाक मौत हो गई। कर में सवार दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम मच गया है। एरच थाना के बिलाटी गांव निवासी आकाश (23) बारात लेकर बड़ा गांव थाना के छापर गांव जा रहा था। उसकी कार में आकाश समेत उसका भाई भतीजा ईशु (7) एवं आशीष (20) समेत अन्य परिजन सवार थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे उनकी कार जैसे ही परीछा ओवर ब्रिज के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। सभी बाराती कर के अंदर फंस गए। कोई भी बाहर नहीं निकल पाया।
झांसी-कानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दूल्हे समेत चार जिंदा जले

