LIVE : पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव,अखिलेश ने दी मुखाग्नि

सैफ़ई : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया है। सैफई में दिग्गज नेताओं समेत हजारों लोगों ने उन्हें नम आखों से विदाई दी।
मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया है. अखिलेश यादव ने उन्हें अपने हाथों से मुखाग्नि दी। सैफई में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं और हजारों लोगों ने उन्हें नम आखों से विदाई दी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।