नई दिल्ली : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुरुवार को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश कर दिया है । इस दौरान आज उन्होंने कहा कि हमने अंतरिम बजट की परंपरा बनाई रखी है। अंतरिम बजट में अब तक लोकलुभावन ऐलान किए है। सरकार ने किसी तरह के बड़े एलान करने से परहेज किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया अंतरिम आम बजट समावेशी और नवोन्मेषी होने के साथ ही देश के भविष्य के निर्माण के लिए ख़ास बजट है। यह विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान को मजबूत बनाएगा। बजट पेश होने के बाद प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश साझा किया है। यह देश के भविष्य के निर्माण का बजट है। पीएम मोदी ने वित्त मंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी। हमने 2 करोड़ और नए घर बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने 2 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था, अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।
Budget 2024: अंतरिम बजट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, क्या बोले पीएम ?

