टेलीकॉम दिग्गज कंपनी वोडाफोन अपने बुरे दौर से गुज़र रही है। जिसकी वजह से कंपनी अगले 3 सालों में वैश्विक स्तर पर 11,000 नौकरियों में कटौती करेगी। वोडाफोन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मार्गेरिटा डेला वैले ने इस बात की है जानकारी दी, कहा कि टेलीकॉम ग्रुप को सरल बनाने के लिए कर्मचारियों की छंटनी होगी।
सीईओ ने कहा कि कंपनी की कमाई पर गौर किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में कंपनी की कमाई बहुत कम रहेगी या उसमें कोई वृद्धि नहीं दर्ज होगी। वोडाफोन का सबसे बड़ा बाजार जर्मनी है और कंपनी वहां पर भी खराब प्रदर्शन किया है। ग्राहकों को अच्छी सुविधा देने के लिए हम ग्रुप को सरल बनाने की कोशिश करेगे। कंपनी लगभग 1,300 नौकरियों को खत्म करेगा।

