NCR में खूब हो रही बारिश, यलो अलर्ट-पंजाब में पड़े ओले

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर  बारिश हो रही है। कल दोपहर से खूब बारिश हो रही है। फिर कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम शुरू है। मौसम विभाग ने कल ही आज की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। बारिश के बीच बिजली चमक रही है और बादलों की गड़गड़ाहट है। मौसम ने ठिठुरन हो गई है। बारिश के बाद कोहरा गायब हो गया है।

वहीँ,  पंजाब में भी ओलावृष्टि हुई है। चंडीगढ़, पंजाब के जीरकपुर में आज जमकर ओले गिरे जिससे मौसम में सर्दी बढ़ गई है।  पूरे दिन बादल छाए हुए हैं।  मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 6 फरवरी तक सुबह के समय कोहरा छा सकता है। कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली (नरेला, अलीपुर, विवेक विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, महरौली), एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद) के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *