शेयर बाजार में आज शुक्रवार को शानदार तेजी देखी गई है। इस दौरान सेंसेक्स में 1181 अंकों की मजबूती के साथ अब तक के सबसे ऊंचे लेवल 61795 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 321 अंकों की तेजी के साथ 18350 के अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 3.81 फीसदी की तेजी दिखी। आज शुक्रवार कारोबार के दौरान निफ्टी 18362 अंकों पर पहुंचा जो एक नया आयाम है। निफ्टी के 37 शेयरों में तेजी दिखी, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार में तेजी का बड़ा कारण एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर रहे। इन दोनों शेयरों में क्रमशः 5.72 और 5.73 प्रतिशत की तेजी रही।
शुक्रवार को बाजार में हरियाली,सेंसेक्स 61795 पर

