नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पीएम रोजगार मेला 2022 का शुभारंभ किया। रोजगार मेले के माध्यम से, विभिन्न सरकारी विभागों में कम से कम 10 लाख नौकरियों के लिए एक मेगा भर्ती अभियान चलाया जाएगा। पीएम रोजगार 2022 भर्ती योजना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुरू की गई। इसके माध्यम से लगभग 75,000 उम्मीदवारों को विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए।
पीएम मोदी ने अपने रोज़गार मेले के शुभारंभ के बाद संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत की युवा शक्ति के लिए महत्वपूर्ण अवसर है. बीते 8 वर्षों में, देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है आज उसमें रोजगार मेले की एक और कड़ी जुड़ रही है. साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को धनतेरस की बधाई दी। मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं.
पीएम मोदी ने रोज़गार मेले का किया शुभारंभ,10 लाख नौकरियों का वादा

