सांसद संजय सिंह निलंबित,जानिए क्यों किए गए बाहर?

नई दिल्ली : संसद शुरू हुए 7 दिन हुए हैं आज 8वे दिन भी संसद की सुनवाई में विपक्ष का हंगामा जारी रहा। इस हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ रही है। इसके अलावा राज्यसभा में कल निलंबित किए गए 19 सांसदों का धरना प्रदर्शन भी शुरू हुआ इसके अलावा  सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का भी प्रदर्शन जारी है।  राज्यसभा से निलंबित सांसद  महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।विपक्ष के भारी हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को नारे लगाने, कागज फाड़कर कल चेयर की ओर फेंकने के लिए चालू सप्ताह के शेष भाग के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *