अरुणाचल प्रदेश में सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त,3 की मौत

सियांग : अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 3 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। हेलिकॉप्टर में दो चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें से 2 शव बरामद हो गए हैं। एचएएल रुद्र’ के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से ही खोज और बचाव अभियान जारी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार , सेना का यह हेलिकॉप्टर एचएएल रुद्र अपनी रूटीन उड़ान पर था। लेकिन अचानक से हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। लेकिन दुर्घटनास्थल सड़क मार्ग से जुड़ा नहीं है इस कारण बचाव दल को काम में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।