PM ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, हुई ‘परीक्षा पे चर्चा’

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की मास्टर क्लास के लिए इस वर्ष पिछले साल की अपेक्षा में दोगुना का पंजीकरण हुआ है। पीएम मोदी ने छात्रों से शिक्षा मन्त्र दिया कि पहले काम को समझिए…. हमें भी जिस चीज की जरूरत है उसी पर फोकस करना चाहिए।अगर मुझे कुछ अचीव करना है तो मुझे स्पेसिफिक एरिया पर फोकस करना होगा… तभी परिणाम मिलेगा। हमें ‘स्मार्टली हार्डवर्क’ करना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। पीएम ने छात्रों से कहा कि केवल परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। स्लैब बनाइए कि जो आपको कम पसंद विषय है उसको पहले समय दीजिए… उसके बाद उस विषय को समय दीजिए जो आपको जो सबसे अधिक पसंद हो। सोचें, विश्लेषण करें, कार्य करें और फिर जो आप चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए अपनी मेहनत में लग जाए। पीएम नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के लिए तालकटोरा स्टेडियम पहुंचे। बच्चों द्वारा तैयार तकनीक पर आधारित मॉडल की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया है।सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता कर सके और उन्हें सक्षम बनाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *