Uttarakhand : गृह परीक्षाओं को लेकर तारीखे हुईं घोषित,जानिए तिथियां !

देहरादून : उत्तराखंड में होली पर्व के दिन भी परीक्षा कार्यक्रम की तिथि घोषित होने के बाद अब उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग ने छात्र और शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इस वजह से विभाग ने गलती में सही करते हुए,परीक्षा की तिथि मे बदलाव कर संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। आपको बतादे कि उत्तराखंड मध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी छठवीं से 11वीं तक के छात्रों की गृह परीक्षा कार्यक्रम का एलान हो गया है। जिस सूची के अनुसार, आगामी 14 मार्च से परीक्षाएं शूरु होने की खबर आई थी। लेकिन 19 मार्च को होली का त्यौहार होने के बावजूद स्थित कक्षा छह से आठवीं के बच्चों का अंग्रेजी, संगीत, कक्षा नौ में गणित व कक्षा 11 में रसायन, राजनीति विज्ञान, व्यवसायिक अध्ययन, संगीत गायन, वादन की परीक्षा कार्यक्रम तय किया गया था।

कक्षा 6, 7 और 8 के लिए पहली पाली में 9:30 से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:00 से 3:30 बजे तक तथा कक्षा 9 और कक्षा 11 की परीक्षा पहली पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। गृह परीक्षाएं 9 मार्च से शुरू होकर 14 मार्च तक चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *