ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधित 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत मिली है। एक्ट्रेस ने एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी और कोर्ट ने एक्ट्रेस को इजाजत दी है। जैकलीन ने बीते बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में आवेदन भी डाला है। आज उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें दुबई जाने की अनुमति दे दी है। जैकलीन फर्नांडीज ने 27 से 30 जनवरी तक एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुबई यात्रा के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन के आवेदन पर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा था। जैकलीन द्वारा दायर आवेदन का जवाब देने के लिए ईडी को दो दिन का समय दिया और मामले की सुनवाई थी, जिसमें कोर्ट ने एक्ट्रेस को राहत देते हुए अनुमति दी है। सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं।
और न्यायालय में एक्ट्रेस को राहत देते हुए ये आदेश भी दिया है कि विदेश यात्रा के दौरान जैकलीन जहां रहेंगी उन्हें उसकी जानकारी देनी होगी।
जैकलीन फर्नांडिस को मिली राहत ,जांच जारी

