देहरादून: आज उत्तराखंड सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की हुई एक बैठक में छात्रों को बड़ा तोहफा देने की बात हुई जिसके चलते इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डा. एसएस संधु ने छात्र-छात्राओं को बसों में छूट के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने सख्ती से आदेश दिए है।आपको बतादें की प्रदेश के लगभग 63 हजार से अधिक छात्राओं को रोडवेज बसों में घर से महाविद्यालय तक आने जाने में मुफ्त सफर देने के फैसले पर मोहर लगेगी। आज की इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने ये भी कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कॉलेज तो हैं पर अच्छे शिक्षकों का अभाव है इस समस्या के समाधान के लिए ऑनलाइन एजुकेशन एक अच्छा विकल्प साबित हो रहा है।
मुख्य सचिव ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने के प्रयास किए जाएं। देश-विदेश और प्रदेश के बेस्ट टीचर्स के लेक्चर के वीडियो सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को उपलब्ध कराए जाएं। इससे छात्र-छात्राओं को सबसे अच्छे अध्यापकों से ज्ञान अर्जन का अवसर मिलेगा। इसके अलावा मुख्य सचिव ने आज सभी राजकीय कॉलेज व यूनीवर्सिटी में इनोवेटिव क्लब बनाए जाने के निर्देश दिए। और छात्र-छात्राओं को किराए में सब्सिडी दिए जाने पर भी विचार किया जा रहा है।

