मुंबई : आज जहां पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा आयोजन से 11 दिन पहले अनुष्ठान करने का ऐलान किया वहीं आज पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन भी किया है। यहां उन्होंने मंच से महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस और राज्यपाल रमेश बैस भी उपस्थित रहे। यह पुल 17,840 करोड़ रुपये से अधिक लागत से तैयार किया गया है और इसे 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक को ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम से जाना जाएगा।
ये अटल सेतु मुंबई को नवी मुंबई से कनेक्ट करने वाला है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लिए यह पुल नई जीवन रेखा बनेगा, यह भारत के विकास की नई इबारत के तौर पर देखा जा रहा है। हर रोज करीब 70 हजार लोग सफर करेंगे। यहां 400 कैमरे लगाए गए हैं और ट्रैफिक के दबाव की जानकारी जुटाने के लिए एआई आधारित सेंसर भी लगाए गए हैं , जिससे बड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विशेषता-
यह पुल -21.8 किमी लंबा है और 17,840 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। इसके अलावा 2016 के दिसंबर माह में इसकी आधारशिला रखी गई थी। इतना यही नहीं बल्कि यह 16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना है।

