सप्ताह के आखिरी दिन पर हाल ए बाजार, निफ्टी 21,928.25

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के अंतिम दिन बंपर खरीदारी देखने को मिली। बाजार नए ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ है। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स बेंचमार्क पहली बार 72,720.96 के स्तर पर रहा और दूसरी तरफ निफ्टी भी पहली बार 21900 से ऊपर होकर 21,928.25 के स्तर पर पहुँच गया। आज शुक्रवार के कारोबारी सेशन के चलते, आईटी और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अच्छी सेल  हुई और ये सेक्टर्स टॉप पर रहे।  निफ्टी इंडेक्स 247.35 अंकों या 1.14% की बढ़त के साथ 21,894.55 के स्तर पर बंद हुआ।

फायदे के शेयर ये –
लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज शामिल हैं। पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को निचले स्तर पर देखा गया।बीएसई का सूचना प्रौद्योगिकी सूचकांक 4.99 प्रतिशत ऊपर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *