नई दिल्ली : कल,1 फ़रवरी को वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश किया जाएगा। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल संसद भवन में सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। देश की आम जनता को इस बार बजट से कई तरह की उम्मीदें हैं. जानकारों का मानना है कि कोरोना काल के बाद हुए नुक्सान से उबरने के लिए सरकार कई तरह की सौगात दे सकती है।बता दें कि इस बार का भी केंद्रीय बजट पेपरलेस होगा। और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे संसद भवन में पेश करेंगी। आम हो या खास, बजट से हर कोई प्रभावित होता है। और अब आप केंद्रीय बजट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट एक मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं। इस ऐप का नाम है ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ . इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यह ऐप एंड्रॉयड के 5.0 या फिर उससे ऊपर के वर्जन के लिए उपलब्ध है, जबकि आईओएस के 10 या उससे ऊपर के वर्जन पर सपोर्ट करता है। इस ऐप को आप indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
यूनियन बजट मोबाइल ऐप पर बजट के एक-एक अपडेट के साथ पूरा भाषण और उसके साड़ी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही यूज़र्स आम बजट की पीडीएफ कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। इस मोबाइल ऐप की मदद से केंद्रीय बजट से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज देखे जा सकते हैं, जिनमें एनुअल फाइनैंशियल स्टेटमेंट, डिमांड्स फॉर ग्रांट्स और फाइनैंस बिल आदि शामिल हैं। यह ऐप का इंटरफेस बहुत ही यूजर फ्रेंडली है और इसका डिजाइन भी काफी सरल है। इस मोबाइल ऐप पर दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी देख सकेंगे। साथ ही पीडीएफ डॉक्यूमेंट्स को इससे डाउनलोड, प्रिंट,सर्च भी कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार, यह ऐप डेटा को जुटाने के लिए सुरक्षित और ऑडिट किये हुए एपीआई का इस्तेमाल करता है।

