नई दिल्ली : दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत बीते 19 अप्रैल से हो चुकी है। आज शुक्रवार को इस महोत्सव का दूसरा चरण है। दूसरे चरण में 13 राज्यों के मतदाता 88 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ;फैसला देंगे। जिन 88 सीटों पर इस चरण में मतदान हो रहा है, उनमें आधी से अधिक सीटें यानी 52 भाजपा के पास हैं, वहीं कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एच.डी. कुमारस्वामी और उनके परिवार ने मतदान किया। महाराष्ट्र के अमरावती में बेलोरा मतदान केंद्र पर एक दूल्हे ने किया मतदान। अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, ‘आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह… जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है।
कहा कितना हुआ मतदान सुबह 9 बजे तक –

