आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गुजरात के राजकोट शहर के पास एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। जहां वहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। खबर है कि यह राजकोट से लगभग 30 किलोमीटर दूर हीरासर गांव में स्थित यह केंद्र 1,025.50 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है औरभारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने 1,500 एकड़ क्षेत्र में हवाई अड्डे को बनाया गया है।
सम्बोधन –
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना विकट करना चाहता हूँ जो प्राकृतिक आपदाओं के चलते काफी नुकसान में हैं। परिवारों का जीवन जल्द से जल्द सामान्य हो इसके लिए भूपेंद्र सरकार काम में लगी हुई है।
पीएम ने कहा कि जब मैं यहां मुख्यमंत्री था तब मैंने कहा था कि गुजरात तो मिनी जापान बन रहा है तब बहुत लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया था लेकिन आज वे शब्द आपने सच कर के दिखा दिया।
आज जब देश आगे बढ़ रहा है तो कुछ लोगों को परेशानी हो रही है…आज कल इन भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों ने अपनी जमात का नाम बदल दिया। चेहरे वही पुराने हैं, पाप भी पुराने हैं, तौर-तरीके, इरादे वही हैं बस नाम बदल दिया है।

