उत्तराखंड में नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस की सख्ती शुरू हो चुकी है। बच्चों पर कार्रवाई जारी है। अल्मोड़ा में पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कार्रवाई करते हुए उनके वाहन को सीज़ किया और साथउनके अभिभावकों पर भी कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर चार स्कूटियां सीज कर दी। अभिभावकों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी ठोका है। नियमों पर दो वाहन और सीज किए। नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई।
कोतवाल अरुण कुमार के नेतृत्व में एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी समेत पुलिस टीम ने मुख्यालय में सघन अभियान चलाया। नियाजगंज, गोपालधारा, रानीधारा, एलआरसाह रोड में वाहन चेकिंग की गई। चार स्कूटियों को नाबालिग चलाते मिले। नियमों को ताक पर रख नाबालिगों के वाहन दौड़ाने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। उनकी स्कूटियां सीज कर दी।

