गुजरात में राहुल ने किए बड़े एलान,विपक्ष पर भी साधा निशाना 

अहमदाबाद : आज सोमवार को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बड़े एलान हुए हैं जिनमें पार्टी नेता राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में एक रैली को की और सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना बनाया और कहा कि सरदार पटेल किसानों की आवाज थे। भाजपा की तरफ से उनकी सबसे ऊंची मूर्ति तैयार की गई और वहीँ उन लोगों के खिलाफ बड़े सहायता वाले कार्य किए गए जिनके लिए सरदार पटेल ने लड़ाई लड़ी। राहुल गांधी ने कहा, अगर हम गुजरात में सत्ता में आए तो हम किसानों का तीन लाख रुपये तक का कर्ज पूरी तरह माफ़ करेंगे।कांग्रेस नेता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, गुजरात नशे का केंद्र बन गया है। मुंद्रा बंदरगाह से ड्रग ले जाया जाता है, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती है। यह गुजरात मॉडल है। उन्होंने कहा, गुजरात एक ऐसा राज्य है जहां आपको विरोध करने से पहले अनुमति लेनी होगी, जिनके खिलाफ विरोध किया जाएगा उनसे अनुमति? 

ये भी हुए एलान-हम किसानों को मुफ्त बिजली और आम उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। हम 3000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलेंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देंगे। अभी जो गैस सिलेंडर 1000 रुपये में बिक रहे हैं, उन्हें 500 रुपये में दिया जाएगा। मैं बेरोजगारी खत्म करना चाहता हूं।  राहुल ने आज ये भी कहा कि हर 2-3 महीने में मुंद्रा पोर्ट में ड्रग्स मिलते हैं जो गुजरात के युवाओं के भविष्य को नष्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *