इस साल मानसून में जमकर बारिश हो रही है, भारत मौसम विज्ञान विभाग के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक़, बीती सात जुलाई को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कोडागु जिले में 23 सेमी बारिश हुई है औरउडुपी जैसे तटीय कर्नाटक जिलों में 18 सेमी बारिश दर्ज हुई है। इसके अलावा कन्नड़ में 18 सेमी और उप्पिनंगडी में 17 सेमी बारिश हुई है।
तमिलनाडू –
तमिलनाडु में कल 14 सेमी बारिश दर्ज होने के बाद नीलगिरी क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ है। राज्य में अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज हुई। कोयंबटूर जिले के वलपराई में 11 सेमी; हैरिसन मलयालम लिमिटेड और नीलगिरी क्षेत्र के वर्थ एस्टेट में 10 सेमी बारिश हुई है।
केरल में येलो अलर्ट
इतनी बारिश होने के बाद केरल के कन्नूर जिले के तालिरपरम्बा में 10 सेमी, कोंकण एवं गोवा और रत्नागिरी जिले में 14 सेमी और रायगढ़ में 13 बारिश हुई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 10 सेमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में आठ से नौ जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

