नई दिल्ली :अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद हालात और भी ख़राब होते दिख रहे हैं। अब कई राज्य अपनी रणनीति में बदलाव करने पर मजबूर है। जिसपर आज भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज में कहा कि वर्तमान हालातों ने हमें मजबूर कर दिया है कि हम अपनी रणनीति में बदलाव लाए। अब भारत, अफगानिस्तान पर दोबारा से सोच रहा है और नई रणनीति तैयार कर रहा है। अगर जरूरत पड़ी तो हम उनकी धरती पर जाकर सैन्य अभियान चलाएंगे और आतंकियों को सबक सिखाएंगें।
आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये कहा कि इस तरह की परेशानियों का सामना करने के लिए, रक्षा मंत्रालय इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप बनाने पर तेजी से विचार कर रहा है। जो कि किसी भी युद्ध के लिए अहम् है। आप कितनी जल्दी निर्णय ले रहे हैं। ये बैटल ग्रुप जल्द निर्णय तो लेंगे ही साथ लड़ाकों की यूनिट भी तैयार करेंगे। ये बैटल ग्रुप हमारे दुश्मनों का खात्मा करने में सक्षम होंगे।
आज राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि भारत के युवा, सैनिकों जैसी राष्ट्रभक्ति और अनुशासन सीखें। इसके लिए हमें नए रास्ते खोजने होंगे, जिससे सेना के प्रति युवाओं के रूझान को बढ़ाया जा सके। इसके लिए रक्षा मंत्रालय टूर ऑफ ड्यूटी पर गंभीरता से विचार कर रहा है, साथ ही कहा कि मुझे भरोसा है कि यह निर्णय हमारे लिए गेम चेजिंग साबित होगा और भारतीय सेना की औसत उम्र को भी कम कर देगा।
पाकिस्तान पर तीखा बोलते हुए उन्होंने कहा कि दो लड़ाईयां हारने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आतंक का सहारा लेना शुरू कर दिया। वह आतंकियों को हथियार व प्रशिक्षण दे रहा है, लेकिन एक बात मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अब भारत बदल चुका है और वह अपनी जमीन पर आतंकियों को पनपने तो देगा ही नहीं साथ ही उनके खिलाफ अभियान भी चलाएगा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर इस समय शांति इसलिए है क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि भारत अपने किसी भी घटना पर तुरंत प्रतिक्रया देता है।

