Joshimath : PMO दफ्तर पर हुई बैठक में क्या हुई चर्चा ? मिले कुछ निर्देश

देहरादून : गौरतलब है कीं जोशीमठ के बड़े संकट पर बीते दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में बैठक हुई हैं। शुक्रवार को पीएमओ में हुई  इस बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से तकनीकी संस्थाओं की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई है। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर की अध्यक्षता में इस बैठक में एनडीएमए की सदस्य सचिव ने अब तक की  जो भी प्रयास हुए  हैं उसकी रिपोर्ट पेश की और एनडीएमए की ओर से बताया गया कि जोशीमठ को हाई, मीडियम और लो रिस्क एरिया में विभाजित करने का कार्य जारी है। शीघ्र गृह मंत्रालय के अनुमोदन के बाद इसे उत्तराखंड सरकार को दे दिया जाएगा। 

इस बड़ी और अहम बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की तरफ से  सरकार की ओर से अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई और साथ ही अस्थायी रूप से विस्थापित परिवारों और उनके लिए जुटाई गई सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। शुक्रवार को हुई इस बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा, अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव सविन बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *