बस्ती : पीएम मोदी ने बस्ती में विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। उन्होंने जनसभा में कहा कि दोनों शहजादे ( अखिलेश और राहुल) मिलकर अफवाह उड़ाने में लगे हुए है कि यूपी की 79 सीट जीत जाएंगे। अब जाना दिन में सपने देखने का क्या मतलब होता है। 4 जून को ये जनता ही इन्हें नींद से जगा देगी। इंडी गठबंधन की पार्टियों ने तुष्टीकरण की हदें पार कर दीं। देश 500 वर्षों से राम मंदिर की प्रतिक्षा कर रहा था। लेकिन, ये इंडी वालों को राम मंदिर और प्रभु श्री राम से पेरशानी है। सपा के एक बड़े नेता कहते हैं, राम मंदिर बेकार है।उन्होंने कहा कि इसी कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था। संविधान खत्म करने की भरपूर कोशिश की थी। पार्टी खुद का संविधान नहीं मानती है।
सपा खुलेआम कहती है, राम मंदिर जाने वाले राम भक्त पाखंडी हैं। दूसरे एक इंडी नेता ने कहा था कि राम मंदिर अपवित्र है। इंडी गठबंधन वाले लोग सनातन धर्म के विनाश की बात करते हैं। कांग्रेस के सहजादे तो राम मंदिर का फैसला पलटना चाहते हैं।

