उत्तराखंड :रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट किया गया सस्ता,जानिए नई कीमतें ? 

आपको बतादें की आज से स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट सस्ता किया गया है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अपने परिचितों को छोड़ने के लिए आने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट लेना पड़ता है। जिसका चार्ज अब कम किया गया है। 
उत्तर रेलवे ने अब 30 या 50 रुपए में मिलने वाले प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें कम की हैं। आज बुधवार से रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का मिलेगा। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि  प्लेटफार्म टिकट सस्ता होने से अब लोगों को काफी आराम होगा। 

आपको बतादें कि अब ट्रेनों से स्पेशल टैग हट गया और ट्रेन पुराने नंबर से ही चल रही है। संचालित हो गई हैं। हरिद्वार से संचालित होने वाली 34 जोड़ी ट्रेनों के पुराने व नए नंबर जारी किए गए हैं। जिससे रेल यात्रियों को 30 फीसदी किराया कम देना होगा। 

कोरोना संक्रमण के फैलाव के बाद से लगातार ट्रेनें नहींसंचालित थी।  इससे यात्रियों को 15 से 30 फीसदी तक अधिक किराया देना पड़ रहा था। कोरोना संक्रमण के कारण स्पेशल टैग से ट्रेनों को संचालित करने से हरिद्वार से मुरादाबाद जाने के लिए अब स्लीपर का किराया 145 रुपये देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *