अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान बोले- 2022 में सरकार बनने पर 25 लाख रुपये की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ को

लखनऊ : सभी राजनैतिक पार्टियां जनता को खुश करने में लगी हैं इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी आज चुनावी दाव खेलते हुए ऐलान किया है। और किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के सम्मान में उनके परिजनों को यूपी में 2022 में सरकार बनने पर 25 लाख रुपये की ‘किसान शहादत सम्मान राशि’ देने की घोषणा की है। 


आज यूपी पूर्व सीएम ने कहा कि “किसान का जीवन अनमोल होता है क्योंकि वो ‘अन्य’ के जीवन के लिए ‘अन्न’ उगाता है। हम वचन देते हैं कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार आते ही किसान आंदोलन के शहीदों को 25 लाख की किसान शहादत सम्मान राशि हम देंगें।

तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने कानूनों की वापसी पर मुहर लगा दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कानूनों को वापस लेने की घोषणा के दौरान कहा था कि यह कानून किसानों के हित में हैं पर हम उन्हें समझाने में असफल रहे।गौरतलब है कि किसान आंदोलन को शुरू हुए एक वर्ष पूरा हो चुका है। इस अवधि में करीब सात सौ किसानों की शहादत हुई है। किसानों की मांग है कि अब सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर भी मंजूरी दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *