देहरादून : यूँ तो कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कुछ धीमी गति पर है लेकिन कुछ राज्यों में मामलें निकल जरूर रहे भाई इसी कड़ी में उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 मरीज ठीक हुए हैं। 97 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92681 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो, बीते दिन बृहस्पतिवार को 1953 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। देहरादून जिले में सात, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आई है। वर्तमान में नौ जिलों में 97 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.09 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत है।
COVID-19 UPDATE IN STATE: 12 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 96.09

